जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। कृष्ण जन्मभूमि पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और पूरे दिन व्रत रखकर नर-नारी तथा बच्चे रात्रि 12 बजे मन्दिरों में अभिषेक होने पर पंचामृत ग्रहण कर व्रत खोलते हैं। कृष्ण जन्मभूमि के अलावा द्वारकाधीश, बिहारीजी एवं अन्य सभी मन्दिरों में इसका भव्य आयोजन होता है, जिनमें भारी भीड़ होती है। माखनचोर कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। यह भगवान विष्णु का सोलह कलाओं से पूर्ण भव्यतम अवतार है।श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का नाम ही जन्माष्टमी है। गोकुल में यह त्योहार 'गोकुलाष्टमी' के नाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल्याकाल की शरारतें जैसे - माखन व दही चुराना, चरवाहों व ग्वालिनियों से उनकी नोंक–झोंक, तरह-तरह के खेल, इन्द्र के विरोधकर गोवर्धन पर्वत को अपनी अँगुली पर उठा लेना, जिससे कि गोकुलवासी अति वर्षा से बच सकें, विषैले कालिया नाग से युद्ध व उसके हज़ार फनों पर नृत्य, के साथ ही कन्हैया की मनभावन,लुभा लेने वाली बांसुरी का कर्णप्रिय स्वर, कंस द्वारा भेजे गए गुप्तचरों का विनाश...ये सभी प्रसंग नीति,प्रेम समर्पण और भावना प्रधान वाले हैं।
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा युगों युगों से हमारी आस्था का केंद्र है और निरंतर हमें हमारे कर्तव्य का बोध करवाने के साथ ही प्रेम और एकता का संदेश देती हैं।कन्हैया कभी यशोदा मैया के लाल होते हैं तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा और कभी गोपियों का चैन चुराते छलिया तो वहीं कभी-कभी विदुर की पत्नी का आतिथ्य स्वीकार करते हुए सामने आते हैं, तो कभी अर्जुन को 'गीता' का ज्ञान देते हुए। लीलाधारी कृष्ण कन्हैया के रूप अनेक हैं और वह हर रूप में संपूर्ण हैं।कृष्ण की महानता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अपने भक्तों के लिए हंसते-हंसते गांधारी के शाप को भी शिरोधार्य कर लेते हैं योगीराज कृष्ण। जय श्रीकृष्णा।।
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/channel/UCDWLdRzsReu7x0rubH8XZXg?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhaktiportal/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti-com-78780631/
Dailymotion - http://www.dailymotion.com/totalbhakti