जाने 17/10/2017 को धनतेरस का महत्व व पूजन खरीददारी का शुभ समय व किस राशि के अनुसार क्या खरीदें
हिन्दू परम्परा में धनतेरस सुख-समृद्धिऔर वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरि की पूजा की जाती है। हिन्दू परंपरा के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से ही दीपावली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। इस साल यह पर्व 9 नवंबर, सोमवार को है।
कहा जाता है कि इसी दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि अमृत कलश सहित सागर मंथन से प्रकट हुए थे, इसलिए तब से इस तिथि को भगवान धन्वंतरि का पूजन के रूप में तथा प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
पूजन मुहूर्त
शाम 06:24 से 07:08 तक
शाम 05:58 से रात 08:32 तक (प्रदोष काल)
शाम 06:24 से रात 08:24 तक (वृषभ लग्न)
खरीददारी के लिए शुभ समय यह है:-
सुबह 9:20 से 10:40 बजे तक- शुभ
दोपहर 1:35 बजे से 3:00 बजे तक- चल
दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक- लाभ
शाम 4:20 बजे से 5:44 बजे तक- अमृत
शाम 5:44 बजे से 7:20 बजे तक- चल
धनतेरस पर किस राशि के अनुसार क्या ख़रीदे :-
1.- मेष राशि: हो सके तो सोना खरीदे अन्यथा चाँदी या कपडे भी खरीद सकते है परतुं लोहे से निर्मित वस्तु तथा किसी भी तरह की चमड़े की वास्तु ना खरीदे।
2. -वृषभ राशि: आप सोना, चाँदी, बर्तन की खरीददारी करे चाहे तो लोहे से बनी वस्तु भी खरीद सकते है परन्तु लकड़ी व् चमड़े से बानी वस्तुए ना ख़रीदे।
3. -मिथुन राशि: आप लोगो के लिए ये धनतेरस बहुत शुभ है अगर जमीन जायदाद का सौदा करेंगे तो बहुत लाभकारी रहेगा।
4.- कर्क राशि: सफ़ेद वस्तु की खरीददारी आपके लिए बहुत शुभ रहेगी। चाहे तो नए वाहन भी ले सकते है।
5.- सिंह राशि: आपके ऊपर शनि की ढय्या होने के कारण निवेश करने से बचे। कपडे वगरह खरीद ले परन्तु सोना, जमीन जायदाद या शेयर में पैसा ना लगाए।
6. -कन्या राशि: जमीन आदि की खरीददारी करे शुभ रहेगा। और सोना, चांदी, कपडे आदि की खरीददारी भी आपके लिए शुभ रहेगी।
7. -तुला राशि: अभी आप सोना चाँदी या फिर जमीन जायदाद में पैसा निवेश ना करे। ध्यान रखें समय अभी आपके लिए अनुकूल नहीं है।
8.- वृश्चिक राशि: सोना, चाँदी, बर्तन, कपडे वगरह खरीद सकते है पर लोहे से बना सामान और जमीन वगैरह ना खरीदे।
9.- धनु राशि : अभी समय आपके अनुकूल चल रहा है तो हो सके तो जमीन जायदाद, शेयर , चाँदी और सोने में पैसे निवेश करे।
10- मकर राशि: समय बहुत ही अच्छा है , सभी वस्तुओं के खरीद में फायदा प्राप्त करेंगें। वस्त्र एवं सोना विशेष फायदा देने वाला होगा।
11.- कुंभ राशि : स्थाई संपत्ति खरीदने से बचें बाकि उसके अलावा आप कुछ भी खरीद सकते है।
12.- मीन राशि: सोना, चाँदी, कपडा, लकड़ी का सामान आदि खरीद सकते है। बस शेयर और स्थाई संपत्ति में पैसा लगाने से बचे
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2017/10/blog-post_13.html
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/c/TotalBhaktiVideo?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhakti/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti/