कन्या राशि विशेष: कन्या राशि वालों के लिए मध्य मार्च तक थोड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मध्य अप्रैल के बाद स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा।
कन्या राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि के जातक मैनेजमेंट सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। साथ ही उच्च प्रशासनिक सेवाओं में भी रहते हैं। राजनीति और न्यायिक सेवाओं में भी कन्या राशि के जातक उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।
कन्या राशि वार्षिक स्वास्थ्य और करियर फल
कन्या राशि वालों के लिए मध्य मार्च तक थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। 15 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। हालांकि, स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी।करियर की बात करें तो इस साल आपको जॉब में प्रमोशन मिलेगा। इसके अलावा 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। जून से अगस्त के मध्य प्रमोशन या जॉब परिवर्तन के अवसर भी मिलेंगे।
कन्या राशि वार्षिक लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन फल
इस साल मध्य अप्रैल के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि, कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी से 15 मार्च तक का समय विवाद का हो सकता है।
कन्या राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
कन्या राशि के जातकों के लिए 15 फरवरी तक थोड़ी परेशानी रहेगी। 15 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। सितंबर के बाद जमीन या मकान खरीदेंगे। इसके अलावा वाहन खरीदने का भी योग है। वहीं, इस साल सोने और हीरे के आभूषण भी लेंगे। जनवरी से 15 अप्रैल तक धन का व्यय होता रहेगा।
कन्या राशि वार्षिक शुभ समय और उपाय विचार
मध्य अप्रैल से जून कन्या राशिवालों के लिए शुभ समय है।अगस्त का भी महीना बेहतर है।अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण करें।
http://sandeepaspmishra.blogspot.com/2019/01/2019_4.html
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/c/TotalBhaktiVideo?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhakti/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti/