धनु राशि विशेष: इस साल धनु राशि वालों का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। वहीं, अगस्त से दिसंबर तक नौकरी में परिवर्तन और प्रमोशन के अवसर मिलेंगे ।
धनु राशि का स्वामी गुरु है। गुरु विद्या और आत्मबल प्रदान करता है। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों में बैठते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। कर्क, सिंह,मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं।इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज।
धनु राशि वार्षिक स्वास्थ्य और करियर फल
इस साल धनु राशि वालों का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी । पेट,सांस संबंधी रोग और दिल के मरीज सावधानी बरतें। राजनीति और प्रशासन से संबंधित लोगों के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा है।
धनु राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
जनवरी और मार्च के महीने में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 मई के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन में फरवरी के मध्य तक थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
धनु राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
आर्थिक नजरिये से यह साल बहुत अच्छा रहेगा। यह साल बहुत धन देगा। पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे।
शुभ समय-15 जनवरी से 15 अप्रैल और उपाय-मई से जून तथा फिर नवंबर और दिसंबर का समय अच्छा रहेगा। श्री विष्णु जी की उपासना करें। प्रत्येक गुरुवार को सृई विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं।
http://sandeepaspmishra.blogspot.com/2019/01/2019_23.html
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/c/TotalBhaktiVideo?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhakti/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti/