मीन राशि विशेष: जनवरी और मई के महीने में मीन राशिवालों की लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 अप्रैल के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है।
मीन राशि का स्वामी गुरु है।मीन राशि के जातक विद्वान होते हैं। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और पॉलिटिक्स की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये बहुत अच्छे डाक्टर और वकील होते हैं। कर्क, सिंह,मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं।इस राशि का शुभ रत्न पुखराज है।
मीन राशि वार्षिक स्वास्थ्य फल
इस साल आपको स्वास्थ्य सुख मिलेगा। आंख और सांस संबंधी रोगी सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 मार्च से मई तक का समय बहुत बेहतर नहीं है ।
मीन राशि वार्षिक करियर फल
राजनीति, शिक्षा और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह साल अच्छा होगा।नौकरी में उन्नति होगी। 15 मई के बाद का समय बहुत बेहतर है। अगस्त से नवंबर तक नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
जनवरी और मई के महीने में लव लाइफ में थोड़ी परेशानी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी।
मीन राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। यह वर्ष बहुत आर्थिक लाभ देगा। पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। इस वर्ष अचल संपत्ति क्रय करने का संयोग बनेगा।
शुभ समय-15 अप्रैल से सितंबर तक का समय शानदार है। मई से जून तथा फिर नवंबर और दिसंबर का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। उपाय-भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करें ।श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त करें।प्रत्येक गुरुवार को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं।
http://sandeepaspmishra.blogspot.com/2019/01/2019_62.html
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/c/TotalBhaktiVideo?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhakti/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti/