धर्म डेस्क- मंगल कैसे करेंगे आपका मंगल। क्या कहती है मंगल की दशा कैसे जाने।दरअसल मंगल की दशा आपका भाग्य कैसे चमकाएगी और आपको कैसा फल देगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि मंगल आपकी कुंडली में शुभकारक ग्रह है या नहीं। कुंडली में मंगल किस भाव में है, मजबूत है या कमजोर ये जानना भी बेहद जरुरी है। सामान्य रूप से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन लग्न वाले व्यक्तियों के लिए मंगल शुभ फलकारक ग्रह होता है। इसलिए इन लग्न वाले लोगों के लिए मंगल दशा शुभ और अन्य लग्न वालों के लिए औसत परिणाम देने वाली होती है।चलिए जानते हैं 12 लग्नों के लिए मंगल की दशा के क्या मिलते हैं फल ।
मेष- मेष लग्न वालों के लिए मंगल की दशा शुभ फल देने वाली होती है। व्यक्त्ति का आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है और किए हुए कार्यों में सफलता मिलती है।
वृष- इस लग्न के लोगों के लिए मंगल की दशा संघर्ष बढ़ाने वाली होती है। इस समय में विशेष से धन खर्च बहुत बढ़ जाता है। आर्थिक स्थिरता नहीं बन पाती और स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहता है।
मिथुन- मिथुन लग्न वाले व्यक्तियों को मंगल की दिशा मिश्रित परिणाम देती है। इस समय में उन्हें धन लाभ तो अच्छा होता रहता है पर जीवन में स्वास्थ्य समस्याएं और व्यर्थ के झगड़े और उलझन बढ़ जाती हैं।
कर्क- कर्क लग्न वालों के लिए मंगल की दशा बहुत शुभ होती है। इस समय में उनके जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। खास तौर पर कॅरियर या प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होती है।
सिंह- सिंह लग्न वालों के लिए मंगल भाग्येश होता है। इसलिए इन लोगों को मंगल की दशा बहुत शुभ फल देती है। इस समय में उनके जीवन में भाग्योदय होता है। उन्नति और समृद्धि मिलती है।
कन्या- कन्या लग्न वालों के लिए मंगल की दशा संघर्ष बढ़ाने वाली होती है। इस समय में अपने कार्यों में सफलता के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है। स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
तुला- इस लग्न के लोगों के लिए मंगल की दशा मिश्रित परिणाम देती है। आर्थिक वृद्धि तो होती है पर स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान करती हैं।
वृश्चिक- वृश्चिक लग्न के लोगों के लिए मंगल की दशा शुभ फल देने वाली होती है। आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होती है। जीवन में सफलता मिलती है और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है।
धनु- धनु लग्न के लोगों के लिए भी मंगल की दशा शुभ परिणाम देती है। जीवन में उन्नति मिलती है और किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।
मकर- मकर लग्न के लोगों के लिए मंगल दशा मिश्रित परिणाम देती है। अपने कामों में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन इस समय में जीवन में धनलाभ और सुख-सम्पत्ति बढ़ती है।
कुंभ- इस लग्न के लोगों के लिए मंगल की दशा में परिश्रम तो बढ़ जाता है। जीवन में ज्यादा भागदौड़ रहती है। लेकिन कॅरियर में अच्छी सफलता मिलती है।
मीन- मीन लग्न के लोगों के लिए मंगल की दशा शुभ परिणाम देने वाली होती है। इस समय में उनका भाग्योदय होता है। जीवन में अच्छी सफलता मिलने लगती है और किए गएए सभी प्रयास सफल होते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी जीवन में प्रगति होती है।
(ये जानकारियां ज्योतिर्विदों के आधार एवं धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं)