धर्म डेस्क: महादेव की पूजा आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि जो कि देस भर में 11 मार्च को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इस दिन प्रात: शिवलिंग का अभिषेक करने का विधान है। शास्त्रानुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक को कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
आईए जानते हैं भगवान शिव का अभिषेक कैसे और किन चीजों से करना चाहिए-
-महाशिवरात्रि के दिन दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से महादेव संतान प्राप्ति की कामना पूरी करते हैं और समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है।
-महाशिवरात्रि के दिन दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना बेहद लाभकारी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शिव भक्त की वाणी में मधुरता आती है।
-भोलेनाथ की साधना के पावन दिन महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से व्यक्ति को चहुंओर सफलता हासिल होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी पूरी करते हैं।
- ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन जल से अभिषेक करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पवित्र दिन गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
-महाशिवरात्रि के दिन सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।
किसी भी प्रकार से महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक मनोवांछित फल ही देता है। आरोग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी का अभिषेक करें।महादेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
।।महाशिवरात्रि की आप सभी हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई।।