Dharm Desk tbc/Sawan 2021 Date : भगवान आशुतोष,महादेव,सदाशिव का प्रिय माह श्रावण।भक्तों की मनोकामनापूर्ति का प्रिय माह श्रावण।हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण का महीना पांचवे नंबर पर आता है।सनातन संस्कृति के अनुसार श्रावण माह महादेव का सर्वप्रिय माह है। इसी माह से वर्षा ऋतु का प्रारंभ भी माना जाता है।श्रावण को शास्त्रों में बहुत पावन माना गया है।हम सब जावनते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे माह में कई तरह के व्रत और त्योहार पड़ते हैं, जिसमें अलग अलग तरीके से शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है।
भगवान शिव का प्रिय माह सावन और सावन का सोमवार जिसका हर शिव भक्तों को विशेष इंतजार रहता है क्योंकि धर्म शास्त्रों में श्रावण सोमवार अति विशेष महत्व बताया गया है।
जाने कब से श्रावण मास शुरु होता है?
पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के बाद श्रावण का महीना आता है।जिसे श्रावण मास कहा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इश पवित्र माह में हर तरफ बम भोले की गुंज सुनाई देती है,शिवालय में भक्तों को जलाभिषेक करते सहज ही देखा जा सकता है।ऐसा कहा जाता है कि इस माह शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं,और अपने भक्तों को कृपा प्रदान करते हैं।
जानिए कब पड़ रहे श्रावण मास में सोमवार
सावन के महीने का प्रारंभ25 जुलाई 2021 रविवार से आरंभ हो रहा है और26 जुलाई 2021 को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है।आपको बता दें कि सावन मेंपहले सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार में व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
जाने श्रावण मास 2021 में कब है सोमवार
सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार: 2 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार: 9 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त 2021
जानिए सावन में सोमवार व्रत और शिव पूजा का क्या है महत्व
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। सावन के सोमवार में व्रत रखने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है।ऐसी मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से सुयोग्य वर की कामना भी पूर्ण होती है, इसके साथ ही विवाह संबंधी आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। सोमवार के व्रत में विधि विधान का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए।शिव भक्तों को सावन के सोमवार का व्रत पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। अभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।ऊँ नम: शिवाय।