दीपों का त्योहार दिवाली।माँ लक्ष्मी की पूरा आराधना का दिन दिवाली।ऋद्धि सिद्धि के दाता की पूजा का दिन दिवाली। सुख समृद्धि का प्रतीक पर्व दिवाली।आपको बता दें कि मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली का पर्व सबसे सुंदर और उत्तम अवसर माना गया है। सनातन हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूजन करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और हमारे जीवन में धन धान्य की संबृद्धि होता है ।
जाने कब है दिवाली 2021
हिंदी पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक लक्ष्मी जी का पूजन करने से मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
लक्ष्मी पूजन 2021 शुभ मुहूर्त
दिवाली: 4 नवंबर, 2021, गुरुवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ: नवंबर 04, 2021 को प्रात: 06:03 बजे से.
अमावस्या तिथि समाप्त: नवंबर 05, 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक.
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल: 17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल: 18:10:29 से 20:06:20 तक
दिवाली पर निशिता काल मुहूर्त
निशिता काल: 23:39 से 00:31, नवम्बर 05
सिंह लग्न: 00:39 से 02:56, नवम्बर 0
दिवाली पर क्या है ग्रहों की स्थिति
दिवाली पर ग्रहों की विशेष स्थिति देखने को मिलेगी. 4 नवबंर 2021 को तुला और मकर राशि में ग्रहों की महत्वपूर्ण स्थिति बनेगी। इस दिन तुला राशि में 4 और मकर राशि में 2 ग्रहों की युति रहेगी। जानते हैं अन्य ग्रहों की स्थिति-
वृषभ राशि- राहु
तुला राशि- सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा
वृश्चिक राशि- केतु
धनु राशि- शुक्र
मकर राशि- शनि, गुरु
इन राशियों पर रहेगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा
दिवाली पर वृष, कर्क, तुला और धनु राशि पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनती दिख रही है। इस दिन लक्ष्मी जी विधि पूवर्क पूजा करनी चाहिए। स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए दान आदि का कार्य भी करना चाहिए। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले इस दिन लक्ष्मी जी के बीच मंत्र का जाप करें। मेष, सिंह, मीन और वृश्चिक राशि वालों को इस दिन लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी और समस्त शिव परिवार की पूजा करे। इससे परेशानियां दूर होंगी।
।।आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।।