Dharm Desk/tbc/Makar Sankranti 2022 Daan : भगवान भास्कर के उत्तरायण का महापर्व मकर संक्रांति । जो कि इस वर्ष 15 जनवरी यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और खरमास का समापन होता है और फिर सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।इस पावन पूनीत पर्व के दिन स्नान और दान का बड़ा विशेष महत्व है। ऐसे में इस विशेष अवसर पर अपनी राशि के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुओं को दान करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आने वाले समय को मंगल और ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं।
चलिए जानते हैं कि आप भी मकर संक्रांति पर अपनी राशि के अनुसार किन वस्तुओं का करें दान जिससे बन जाएंगे आपके सभी बिगड़े काम-
जानिए मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या करना है दान
मेष राशि: मकर राशि के जातकों को गंगा स्नान के बाद खिचड़ी, रेशमी कपड़ा,तिल, मिठाई, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। पदोन्नति की संभावना, सरकार से लाभ, धनागमन का होगा लाभ ।
वृषभ राशि: वृष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना चाहिए। सुख साधन बढ़ेंगे। मकान वाहन का क्रय अत्यंत शुभ रहेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति पर गरीबों को काला तिल, छाता, उड़द,खिचड़ी, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल दान करना चाहिए।परिवार में सदस्यों की वृद्धि, संतान प्राप्ति संभावित।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि का दान करें। चावल का दान लाभ देगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि दान करें। सूर्य की उपासना करें। सरकार से लाभ होगा। ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि दान करना चाहिए।
तुला राशि: मकर संक्रांति के दिन तुला राशि वालों को खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि का दान गरीबों में करना चाहिए। हर तरफ से धन धान्य की प्राप्ति। तिल का उबटन लगाएं। इस अवसर पर चांदी खरीदें और वर्षांत तक मालामाल हो जाएं।
वृश्चिक राशि: गरीबों में खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का दान वृश्चिक राशि वालों को मकर संक्रांति पर स्नान के बाद करना चाहिए। रुका धन आने की संभावना। कोर्ट केस में विजय। शत्रु दबे रहेंगे।
धनु राशि: मकर संक्रांति वाले दिन मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा धनु राशि के जातकों को किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र, कंपीटीशन आदि में सफलता।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का दिन बड़ा विशेष है क्योंकि इस मकर राशि में ही सूर्य का गोचर होता है। इस दिन मकर राशि वालों को खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि का दान देना चाहिए।
कुंभ राशि: मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कुंभ राशि के जातक अवश्य करें ।
मीन राशि: मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का दान मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन करना चाहिए। सूर्य का भ्रमण धन लाभ, नवीन पद, मंगल कार्य, राज्य कृपा, तरक्की, धन प्राप्ति देता है।