कब है दीपावली ?
दीपों का त्योहार दीपावली... हिंदू धर्म में सबसे बड़ा और विशेष त्योहार है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली पर्व परंपरा अनुसार मनाया जाता है।
दिवाली पर शुभ मुहूर्त कब है?
इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। 24 अक्टूबर को निशित काल में भी अमावस्या तिथि होगी। इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीवाली का पर्व मनाया जाएगा।
दीपावली पर तिथि का संयोग
रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।
24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी और अमावस्या तिथि आरंभ होगी।
अमावस्या तिथि 25 तारीख को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।
इसलिए दीपावली 24 तारीख को ही मनाएं
दीपावली का महत्व
दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी और इस दिन वह 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान राम के वापस आने के खुशी में प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया गया। कहा जाता है कि जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता अयोध्या आए थे तो उनके स्वागत लोगों ने दीप जलाकर किया था।
।।आप सभी को दीपावली को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।।