एक ही दिन क्यों है भाई दूज और गोवर्धन पूजा,जाने समय, तिथि, शुभ मुहूर्त
हर साल दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। जहां दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा वहीं गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को नहीं की जाएगी। जिसका सबसे बड़ा कारण है सूर्य ग्रहण ।
आपको बता दें कि इस साल, दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा में एक दिन की देरी होगी। ये सूर्य ग्रहण देश के कई हिस्सों से दिखाई देगा।
क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी। तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है।
26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए पूजा का समय
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
26 अक्टूबर 2022 को प्रात: 06:26 से प्रातः 08:40 बजे तक
पूजा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट
प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 4:18 बजे से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2:42 बजे समाप्त होगी।
एक ही दिन मनाया जाएगा भाई दूज और गोवर्धन पूजा
आपको बताते चलें कि इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली के 5 शुभ दिनों का उत्सव 22 अक्टूबर से धनतेरस के साथ शुरू होता है और उसके बाद काली चौदस होता है। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को एक ही दिन मनाई जाएगी वहीं गोवर्धन पूजा और भाई दूज 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
।। आप सभी को गोवर्धन पूजा व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।।