जाने हिन्दू घरों में शंख क्यों रखा जाता है और इसे बजाने के क्या हैं फायदे...
संदीप कुमार मिश्र: हमारे सनातन हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ में शंख बजाने का चलन युगों-युगों से चला आ रहा है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि शंख केवल पूजा-अर्चना में ही उपयोगी नहीं है इसके और भी बहुत सारे लाभ मुष्य को सहज ही मिल जाते हैं।आईए जानते हैं शंख बजाने के आध्यात्मिक महत्व के अलावा अन्य लाभ के बारे में,आखिर क्या होते हैं शंख बजाने के फायदे-
1.धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस घर में शंख होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों में शंख को लक्ष्मी जी का भाई बताया गया है, क्योंकि लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में की जाती है।
2.माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, दोनों ही अपने हाथों में शंख धारण करते हैं इसलिए भी संख को शुभ माना जाता है।
3. पूजा-पाठ में शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है। जहां तक शंख की ध्वनी जाती है वहां तक इसे सुनने वाले के मन में सकारात्मकता पैदा होती हैं।
4. शंख के जल से भगवान शिव,माता लक्ष्मी का अभिषेक करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा सहज ही प्राप्त होती है।
5. ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि शंख में जल रखने और इसे छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है।
6. शंख की आवाज से दुष्ट आत्माएं पास नहीं आती हैं।
7. वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख की आवाज से वातावरण में मौजूद कई तरह के जीवाणुओं-कीटाणुओं का नाश हो जाता है।
8. शंख को नित्य बजाने से फेफड़े का व्यायाम होता है।और श्वास का रोगी नियमित तौर पर शंख बजाए, तो वह बीमारी से मुक्त हो जाता है।
9. शंख में रखे पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. यह दांतों के लिए भी लाभदायक है।
10. वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी शंख में ऐसे कई गुण होते हैं, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. शंख की आवाज से 'सोई हुई भूमि' जाग्रत होकर शुभ फल देती है.
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2017/06/blog-post_8.html
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/channel/UCDWLdRzsReu7x0rubH8XZXg?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhaktiportal/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti-com-78780631/
Dailymotion - http://www.dailymotion.com/totalbhakti