मेष राशि- नौकरी में आपकी जिम्मेदारीयों की अधिकता रहेगी। ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है,धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पूरी संभवना है कि आपकी आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि- शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रहेगी। पठन-पाठन,लेखन व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के मार्ग बनेंगे। नौकरी में संभव है कि स्थान परिवर्तन हो या नया मार्ग बने।
मिथुन राशि- मन अकारण ही अशांत रहेगा।ऐसे में आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। फिजुलखर्चों हो सकती है।सहपाठियों का सहयोग निरंतर मिलेगा।
कर्क राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।व्यवसाय, नौकरी में परिवर्तन संभवन है। परिश्रम बढ़ेगा,धैर्य से काम लें।
सिंह राशि- धैर्य से कुछ भी संभव है,आत्मसंयत रहें। स्वभाव में झुंझलाहट देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार अवश्य देखने को मिलेगा। नौकरी में उन्नति और तरक्की के शुभ अवसर मिलने के योग हैं।
कन्या राशि- धैर्यशील बनें,नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है,जिससे मनोबल बढ़ेगा।
तुला राशि- आज आपमें गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। लेकिन अति से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
वृश्चिक राशि- स्वभाव में आ रहे चिड़चिड़ेपन को हर संभव दूर रखें। दूसरों के साथ बाचतीत में धैर्य रखें और संयत रहें।संभव है कि भाइयों से वैचारिक मतभेद हो,सावधान रहें।अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि- आशा-निराशा जीवन में बना रहता है इन दोनो भावों में समान रहें।आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।फिजुलखर्ची से बचें।
मकर राशि- अकारण ही कोई अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता हैं। जिससे कि स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाएगा।लेकिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे,जिससे मन शांत होगा।
कुंभ राशि- भाव राग और ताल से जीवन में आनंद होगा,आपका रुझान भी कला-संगीत की ओर होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।घर पर किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है।
मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में आपके परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/
To subscribe click this link –
https://www.youtube.com/channel/UCDWLdRzsReu7x0rubH8XZXg?sub_confirmation=1
If You like the video don't forget to share with others & also share your views
Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti
Facebook : https://www.facebook.com/totalbhaktiportal/
Twitter : https://twitter.com/totalbhakti/
Linkedin : https://www.linkedin.com/in/totalbhakti-com-78780631/
Dailymotion - http://www.dailymotion.com/totalbhakti